लाडवा। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। हल्का प्रधान नरेश शर्मा ने योग की अहमियत और महत्व की जानकारी दी। कहा कि योग को अपने जीवन में धारण करके व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। मानव के लिए पहला सुख निरोगी काया है। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में समय से न सोना उचित आहार ग्रहण न करना और व्यायाम को जिंदगी में शामिल न करके जीवन तनावग्रस्त हो गया है।
जिसके लिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए और दूसरे लोगों को भी योग के महत्व को समझा कर योग के लिए प्रेरित करना चाहिए। वहीं एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता हरप्रीत चीमा ने कहा की हर व्यक्ति को अपने जीवन में योग को धारण कर नियमित रूप से योग करना चाहिए। इससे व्यक्ति अपने जीवन को सुखमय बना सकता है। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में 80 प्रतिशत रोग नियमित व उचित आहार न लेने के कारण हो रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण ने भी गीता में कहा है कि उपयुक्त आहार न होने से योगाभ्यास का कोई महत्व नहीं होता प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सात्विक भोजन धारण करना चाहिए। मांग रखी कि सरकार नंबरदारों का मानदेय तीन हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रतिमाह करे। इस मौके पर सुभाष चंद्र, लालचंद, महावीर सिंह, अनिल शर्मा, संजीव कुमार, निर्मल सिंह, दर्शन, जयपाल, जय नारायण, समय सिंह, मांगेराम, सोनू राम, प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।