फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में चरमराई सफाई व्यवस्था, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर.

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मसरोवर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में रोजाना लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। साफ-सफाई से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए प्रशासन द्वारा महोत्सव से पहले बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन अब ब्रह्मसरोवर परिसर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर दावों की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पवित्र ब्रह्मसरोवर के किनारों पर चाय के झूठे कप के ढेर लोगों की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब हालात केडीबी रोड की है। यहां कई मंदिर, दुकानें व ढाबे स्थित हैं, जहां सुबह से लेकर शाम तक पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। ढाबों के आगे फैली गंदगी के बीच ही पर्यटक बैठने और खाने को मजबूर हैं। यह स्थिति तब है जबकि साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के 20 और नगर परिषद के 150 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इतना ही नहीं कर्मचारियों के ऊपर अधिकारी भी तैनात हैं। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। पर्यटकों का कहना है कि जगह-जगह फैली गंदगी इतने बड़े आयोजन को पलीता लगा रही है। वहीं केडीबी के सीईओ अनुभव मेहता का कहना है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारी सुबह शाम ड्यूटी पर तैनात हैं, यदि कहीं व्यवस्था बिगड़ी हुई है तो वहां तुरंत सफाई कराई जाएगी।
परिक्रमा पथ के टूटे पत्थर कर रहे चोटिल
चरमराई हुए सफाई व्यवस्था के कारण तो पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ ही रहा है, वहीं ब्रह्मसरोवर परिसर में परिक्रमा पथ के टूटे पत्थर पर्यटकों को चोटिल करने का काम कर रहे हैं। भीड़ में इन टूटे हुए पत्थरों पर नजर नहीं पड़ती, जिस कारण ठोकर लगने से चोट लग रही है। टूटे हुए इन पत्थरों के बारे महोत्सव से पहले अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था, लेकिन इन्हें ठीक कराने की किसी ने जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

बॉक्स
ढाबे के सामने लगे हैं गंदगी के ढेर : रवि
-------------------------------------------
रवि शंकर ने बताया कि केडीबी रोड पर उनका ढाबा है। गीता महोत्सव चल रहा है तो रोजाना काफी संख्या में लोग ढाबे पर आ रहे हैं, लेकिन ढाबे के आगे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। दिनभर इस गंदगी में मक्खियां मंडराती हैं, जिससे आसपास के दुकानदार भी काफी परेशान हैं। प्रशासन ने महोत्सव से पहले सफाई को लेकर कई बड़े बड़े दावे किए थे, लेकिन ब्रह्मसरोवर के आस पास फैली गंदगी उन सभी दावों की पोल खोल रही है।
बॉक्स
साफ-सफाई को लेकर नजर आ रही लापरवाही : तुषार
-----------------------------------------------------------
तुषार ने बताया कि उसकी चाय घाटी के नाम से दुकान है। दुकान के आगे फैली गंदगी से कई बार तो दुर्गंध उठने लग जाती है। इतना बड़ा महोत्सव चला हुआ है तो प्रशासन को एक-एक घंटे के भीतर साफ सफाई करना सुनिश्चित करनी चाहिए, लेकिन यहां तो लापरवाही नजर आ रही है।
बॉक्स
गीता महोत्सव में सफाई के लिए जुटे 150 कर्मचारी: बलबीर
------------------------------------------------------------------
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर ने बताया कि गीता महोत्सव में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नप की ओर से 150 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह व शाम ब्रह्मसरोवर परिसर व इसके चारों ओर की सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें