फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में चार राज्यों के कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगा शास्त्रीय नृत्य महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) में 29 और 30 जुलाई को दो दिवसीय शास्त्रीय नृत्य महोत्सव आयोजित होगा। यह आयोजन कथक आचार्य कुंदन लाल गंगानी की 100वीं जयंती को समर्पित है। इसमें चार राज्यों के कलाकार कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधाओं का संरक्षण और प्रचार-प्रसार करना है।
विज्ञापन

संगीत एवं नृत्य विभागाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि गुरुग्राम की वाणी माधव ओडिसी प्रस्तुत करेंगी। दिल्ली की दीप्ति गुप्ता कथक, चेन्नई की के एस निश्रेया वरलक्ष्मी भरतनाट्यम तथा पंजाब की मानसी सक्सेना कथक की प्रस्तुति देंगी। यह महोत्सव कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा, नृत्यधारा कल्चरल सोसायटी तथा केयू के विभागों के संयुक्त तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम विवेकानंद सभागार में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें