पिहोवा। राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग को सम्मानित करते रोटर
पिहोवा। रोटरी क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन बारकलेज बैडमिंटन क्लब में हुआ। इसमें पिहोवा और आसपास के क्षेत्रों की कुल 19 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच पिहोवा के अमन-साहिल और चीका के तनवीर-गौरव के बीच खेला गया जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए चीका की टीम ने ट्रॉफी जीती। क्लब की ओर से विजेता टीम को 5100 और उपविजेता टीम को 3100 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। पूरे क्षेत्र से खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
अयान फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्ण प्रताप बेदी ने युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल और नशे से दूरी बनाकर खेलों की ओर बढ़ना शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ाते हैं। हमें अपने क्षेत्र के हर बच्चे और युवा को किसी न किसी खेल से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि खेल ही भविष्य की असली ऊर्जा हैं। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि ने रोटरी क्लब के निरंतर सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि क्लब समाज हित के हर कार्य में अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है।
रोटरी क्लब प्रधान डॉ. अमित अरोड़ा ने बताया कि क्लोजिंग सेरेमनी में अनाज मंडी पिहोवा के प्रधान नवीन गर्ग ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते हुए सभी खिलाड़ियों की सराहना की। बीबीसी बैडमिंटन क्लब के मालिक और संकल्प फाउंडेशन के प्रधान सुशील गुप्ता ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह, जागरूकता और आकर्षण बढ़ाना है।