फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी स्पोर्ट्स : 80 किलो भार वर्ग में आर्यन ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
आर्यन को प्रोत्साहित करते प्राचार्य मुकेश व अन्य सदस्य।
विज्ञापन
लाडवा। शहीद भगत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरोट के 10वीं कक्षा के छात्र आर्यन ने 80 किलो भार वर्ग में 130 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने लाडवा में आयोजित हरियाणा ओपन डेड लिफ्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्राचार्य मुकेश चंद ने बताया कि आर्यन ने 80 किलो भार वर्ग में 130 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं स्कूल पहुंचने पर उन्होंने, शारीरिक शिक्षा अध्यापिका अनु सैनी व अन्य सदस्यों ने छात्र का स्वागत किया और भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। आर्यन की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लाडवा के युवा खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें