फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चकाचक होंगी शहर की सड़कें, खर्च होंगे 99.16 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर की विभिन्न सड़कों के निर्माण पर 99.16 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। इन सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। इससे शहर के लोगों को सड़कों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग गांधी नगर, नगर परिषद थानेसर में कई कार्य करेगा। प्रताप के घर से बाईपास रोड तक आईपीबी सड़क और पीवीसी पाइप बिछाने पर 12.57 लाख रुपये व्यय होंगे। गांधी नगर में लाडेन के घर से बिशु के घर तक आईपीबी सड़क बनेगी। सुमन देवी के घर से रोशन के घर तक और शेर सिंह के घर से सतपाल के घर तक भी कार्य होगा। पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क से नरेंद्र के घर तक भी आईपीबी सड़कों का निर्माण होगा। इन कार्यों पर 29.61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, राजिंदर के घर से डेविड के घर तक, राजिंदर पंडित के घर से करण चावला के घर तक, मीना के घर से हनुमान मंदिर तक तथा राजा राम के घर से बलराज के घर तक आईपीबी सड़कों पर 32.66 लाख रुपये व्यय होंगे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि वार्ड नं. 3 नगर परिषद थानेसर में 24.32 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक (आईपीबी) सड़कों का निर्माण होगा। इसमें वेदपाल के घर से जसवीर के घर तक सड़क बनेगी। राजू रंगा के घर होते हुए झांसा रोड से सुरेंद्र के घर तक भी कार्य होगा। मेवा राम के घर से सतीश के घर तक और कालीराम के घर से गुलशन किरयाना स्टोर तक भी सड़कें बनेंगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें