पिहोवा में 7 वर्षीय नन्हीं बच्ची के साथ दुराचार करने बाद आरोपी स्वयं घर छोड़ने आया। घटना पिहोवा के टिब्बा फॉर्म की है।
यहां रहने वाले एक युवक ने पड़ोस में ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है।
इस सनसनीखेज मामले की जानकारी परिजनों तब लगी,जब आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बेसुध बच्ची को घर छोड़ने के लिए आया था।
केस की इंचार्ज एएसआई रमनदीप कौर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि टिब्ब फॉर्म निवासी एक सात वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस मे ही रहने वाले एक युवक द्वारा उससे बलात्कार किया है।
जानकारी मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और लड़की का मेडिकल चेकअप करवाया। एएसआई रमनदीप कौर के मुताबिक मेडिकल चेकअप में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई है।
बताया गया है कि मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी शिकार बनाने के नाबालिग को बेसुध हालत में उसके घर छोड़ने आया।
लड़की के पिता ने बच्ची को जब इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया तो डाक्टरों को जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि नाबालिगा के साथ बलात्कार भी हुआ है।
जिसकी सूचना लड़की के पिता ने पुलिस को की। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक गोरखपाल राणा ने मौके का मुआयना किया और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
महिला एएसआई रमनदीप कौर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा दुराचार की पुष्टि की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।