फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अवैध रूप से चल रहे ठेके पर की छापामारी, सेल्समैन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव बेरथली में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अवैध रूप से चल रहे शराब के ठेके पर छापामारी की। यहां से टीम ने देसी शराब माल्टा मस्ती 23 बोतल, 23 आधे व 52 पव्वे व गत्ता पेटी से 530 रुपये बरामद किए। पुलिस ने मौके से सेल्समैन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बाबैन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी टीम को सूचना मिली कि गांव बेरथली में रणधीर ने शराब का अवैध ठेका अपनी जमीन के पास खोला हुआ है। इससे उसे रोजाना तीन-चार हजार रुपये की कमाई हो रही है। टीम ने बाबैन थाना पुलिस व आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक अनिल कुमार को साथ लेकर अवैध रूप से चल रहे शराब के ठेके पर छापामारी कर दी।
मौके पर मिले सेल्समैन गुरदेव सिंह को काबू करके पूछताछ की तो उसने बताया कि यह शराब का ठेका रणधीर सिंह ठेकेदार का है। उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। जांच करने पर ठेके से देसी शराब माल्टा मस्ती 23 बोतल, 23 आधे व 52 पव्वे व गत्ता पेटी में से 530 रुपये बरामद हुए। ठेके से एक रोजाना की स्टॉक स्लिप बरामद हुई, मगर वह लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। उड़नदस्ते ने अवैध रूप से चल रहे ठेके से बरामद शराब, रोजाना स्टॉक स्लिप, 530 रुपये की नकदी व सेल्समैन को बाबैन थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी सेल्समैन गुरदेव सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें