मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में थानेसर विधानसभा सीट से प्रत्याशी एवं राज्यमंत्री सुभाष सुधा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि आपसी तालमेल के साथ प्रदेश की हर सीट पर कमल खिलाना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और दिन-रात कड़ी मेहनत करते हुए एक-एक मतदाता तक पहुंचना होगा।
मुख्यमंत्री ने हवन यज्ञ में आहुति डालने के बाद कहा कि वह खुद लाडवा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे स्वयं को प्रत्याशी मानकर कार्य करें। सैनी ने बताया कि वह 10 सितंबर को अपना नामांकन भरेंगे। उनका दावा है कि थानेसर से सुभाष सुधा सहित प्रदेश की हर सीट पर कमल खिलेगा और इस बार कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
चुनावी प्रचार को मिल रही धार
दिनभर जारी रहेगा चुनाव प्रचार