फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री ने मूर्तिकार दीपक बडौंदा को किया सम्मानित

Sun, 21 Sep 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मूर्तिकार दीपक बडौंदा को सम्मानित करते मुख्यमंत्री नायब सैनी व अन्य सदस्य। स्वयं - फोटो : शहर में शनिवार को हंगामा कर रहे दुकानदारों से बात करती सदर विधायक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मूर्तिकार दीपक बडौंदा ने अपनी खास कला से कम समय में ही एक अलग पहचान बना ली है। उनकी बनाई गई अनोखी मूर्तियों को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। अब तक वे सैकड़ों मूर्तियां तराश चुके हैं, जिनकी बदौलत उन्होंने कला जगत में एक अलग मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन


हाल ही में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपक को स्टेट हैंडीक्राफ्ट अवार्ड से सम्मानित किया। दीपक को यह अवार्ड लकड़ी से बनाई गई उनकी खास कलाकृति के लिए दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी भेंट की।दीपक बडौंदा अब तक स्टेचू ऑफ लिबर्टी, स्वामी विवेकानंद, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, शहीद भगत सिंह समेत कई बड़े राजनेताओं की मूर्तियां बना चुके हैं। उनकी कलाकृतियां न केवल हरियाणा में बल्कि देश के अन्य प्रदेशों में भी खूब सराही जाती हैं। दीपक ने बताया कि उन्हें पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों से भी मूर्तियां बनाने के ऑर्डर मिलते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें