फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चोरों ने एक ही रात में चटकाए तीन दुकानों के ताले

Sun, 21 Sep 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। तोड़ा गया शटर व दीवार। संवाद - फोटो : शहर में शनिवार को हंगामा कर रहे दुकानदारों से बात करती सदर विधायक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। हिनौरी रोड पर वीआईपी कॉलोनी के पास चोरों ने एक ही रात में दुकानों को निशाना बनाते हुए तीन दुकानों के ताले चटकाए। चोर अपने मंसूबों में कामयाब होते इससे पहले ही साथ लगती दुकान के मालिक के फोन में लगे सीसीटीवी कैमरों के सेंसर की घंटी बजने लगी। दुकानदार ने फोन की आवाज सुनकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो चोर दुकान में चोरी करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

उसने घटना की सूचना दुकान मालिक महेंद्र शर्मा को दी। जब दुकानदार ने पड़ोसियों सहित दुकान पर जाकर देखा तो चोरों ने शटर के पास दीवार को तोड़ कर शटर को उखाड़ा हुआ था और तारों के बंडल मोटर व अन्य सामान बाहर निकाल कर रखा हुआ था। जब उसने शटर उठाकर दुकान के अंदर प्रवेश किया तो उसमें बैठा चोर निकलकर भागने लगा। उन्होंने कुछ दूरी पर चोर को पकड़कर पुलिस टीम के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस को आता देख उसके अन्य साथी बोलेरो गाड़ी में सामान सहित भागने में कामयाब हो गए। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को काबू कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें