फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र चौदस मेला आज से, 600 पुलिस जवान तैनात

Tue, 05 Apr 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
मेले की तैयारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध चैत्र चौदस मेला मंगलवार यानि आज से शुरू होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेले का उद्घाटन सुबह 9 बजे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती करेंगे। प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों के लिए मेला क्षेत्र को 8 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए 100 महिला पुलिस कर्मियों सहित 600 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इस तीर्थ नगरी के ऐतिहासिक सरस्वती तीर्थ के क्षेत्र पर 25 सीसी कैमरे अपनी निगाहें रखेंगे। मेले की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मेला प्रशासक एवं एसडीएम हवा सिंह व एसडीएम पिहोवा दलबीर सिंह ने कहा कि 5 से 7 अप्रैल तक लगने वाले चैत्र चौदस मेले में ड्यूटी मजिस्ट्रे्ट ओर पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। मेला क्षेत्र में एक पुलिस नियंत्रण कक्ष, अस्थाई पुलिस चौकी ओर महिला पुलिस की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र मैटल डिटेक्टर का भी प्रयोग किया जाएगा, ताकि अवांछनीय वस्तु का पता लगाया जा सके। 
विज्ञापन


बाल भवन में बनेगा सूचना केंद्र
उपमंडल प्रशासन की तरफ से मेले की पल-पल की सूचना देने के लिए बाल भवन में सूचना केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस सूचना केंद्र के माध्यम से हर प्रकार की जानकारी श्रद्धालुओं को मुहैया करवाई जाएगी। 

यहां बनाई गई चेक पोस्ट
पुलिस प्रशासन ने अंबाला रोड पर भट्टमाजरा टी. प्वांट, गुहला पिहोवा रोड पर सरस्वती ड्रेन, कैथल रोड पर पुराना राईस सैलर के पास, गलेडवा रोड पर केडी पार्क के पास तथा कुरुक्षेत्र रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के पास चेक पोस्ट बनाई गई है। 
विज्ञापन


यहां होंगे पार्किंग स्थल
मेले के लिए प्राइवेट वाहनों के लिए कुरुक्षेत्र रोड पर टिब्बा फार्म, नगरपालिका कार्यालय के पास, गुहला रोड पर हुड्डा ग्राऊंड पर, अंबाला रोड पर सरस्वती ड्रेन से गुहला बाइपास हुडा ग्राऊंड, कैथल रोड पर शंकर राईस मिल, गलेडवा रोड पर दीवान कालोनी के पास तथा डीएवी कॉलेज में रिजर्व पार्किंग स्थल बनाया गया है। 

125 अस्थायी शौचालयों की होगी विशेष व्यवस्था 
जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीने के पानी लिए अस्थाई नल, बोर, होल शौचालयों व पेशाब घरों का प्रबंध किया जाएगा। मेले के दौरान 125 अस्थायी शौचालय, 50 पेशाब घर और 2 मोबाइल शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 4 सुलभ शौचालयों का भी प्रबंध किया गया है। 

8 फर्स्ट एड पोस्ट और 9 एंबुलेंस करेंगी सेवा 
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किसी भी अप्रिय घटना से निपटने और अचानक बीमार यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए 8 फर्स्ट एड पोस्ट, 2 आयुर्वेदिक पोस्ट, 9 एंबुलेंस का प्रबंध किया जाएगा। मेले से पहले पूरे शहर में दवाइयों का छिड़काव भी किया जाएगा। 

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगा अग्निशमन विभाग  
मेले के दौरान आग आदि आपातकालीन स्थिति से निटपने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सरस्वती घाट के दोनों तरफ गहरे पानी से बचाव करने के लिए 2 किश्तियां, लाइफ जैकेट व चप्पू का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा सरस्वती तट पर चेतावनी सूचना पट भी लगाए जाएंगे।

मेला ग्राउंड में बनेगा मनोरंजन स्थल    
गुहला रोड पर हुडा की खाली जमीन पर मेला ग्राउंड बनाया गया है। इस ग्राउंड में ही सर्कस, झूला व अन्य स्टाल लगाने की व्यवस्था की गई है ताकि लोग एक ही स्थान पर मनोरंजन के साधनों का फायदा उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें