फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंटिया चुनाव में कर्ण सिंह ग्रुप की चौधर

विज्ञापन
Chaudhar of karn singh Group in kundiyta Election - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) के चुनाव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक अधिकारियों व कर्मचारियों ने कर्ण सिंह ग्रुप पर विश्वास जताया है। जिसके चलते इस चुनाव में इस ग्रुप को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन

चुनाव में 1343 में से 1273 मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। इस चुनाव में कर्ण सिंह ग्रुप ने इस बार अपने विरोधी ग्रुपों को कड़ी मात देते हुए प्रधान पद सहित छह पदों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं, 594 वोट हासिल कर प्रेस सचिव मनीष बालदा ने कक्कड़ ग्रुप की साख बचाई। कर्ण सिंह ग्रुप से प्रधान पद के प्रत्याशी राम कुमार गुर्जर ने 556 वोट हासिल कर कक्कड़ ग्रुप से चुनावी दंगल में उतरे पूर्व प्रधान नीलकंठ शर्मा को 74 वोटों से पराजित किया है। नीलकंठ शर्मा को 482 वोट मिले, जबकि प्रधान पद की एकमात्र महिला प्रत्याशी रजवंत कौर को 211 वोट प्राप्त हुए।
वहीं, कर्ण सिंह ग्रुप से ही 563 वोट हासिल कर विक्रम वरिष्ठ उपप्रधान, 551 वोट लेकर कर्मवीर शर्मा उप प्रधान, 605 वोट पाकर अनिल लौहट महासचिव और चुनाव में सबसे ज्यादा 696 वोट प्राप्त कर रूपेश खन्ना सह सचिव और 598 वोट के साथ शमशेर सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। मतगणना के तुरंत बाद चुनावी नतीजे घोषित होते ही नॉन टीचिंग क्लब के बाहर जश्न शुरू हो गया। ढोल की थाप पर कर्ण सिंह ग्रुप के समर्थक झूम उठे और विजेताओं का फूल मालाएं पहनाने के साथ लड्डू खिलाकर बधाई दी। कुंटिया का चुनाव सर्व कर्मचारी संघ द्वारा कराया गया, जो संघ के राज्य उपप्रधान एवं मुख्य चुनाव अधिकारी जग रोशन व जिला प्रधान व सहायक चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश की निगरानी में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

बाक्स
प्रधान पद के प्रत्याशी--------ग्रुप---------------वोट
राम कुमार गुर्जर---------(कर्ण सिंह)--------556
नीलकंठ शर्मा-----------(सुनील कक्कड़)----482
रजवंत कौर--------------(रजवंत कौर)-------211
वीरेंद्र काजल-----------(निर्दलीय)------------12
महेंद्र सिंह--------------(निर्दलीय)-------------07
बाक्स
वरिष्ठ उपप्रधान--------ग्रुप---------------वोट
विक्रम---------------(कर्ण सिंह)---------563
चंद्रपाल-------------(सुनील कक्कड़)---518
राजरानी-------------(रजवंत कौर)------176
बाक्स
उप प्रधान--------ग्रुप---------------वोट
कर्मवीर शर्मा---(कर्ण सिंह)-------551
नरेश कुमार--(सुनील कक्कड़)---524
कैलाश चंद---(रजवंत कौर)------190
बाक्स
महासचिव------------ग्रुप---------------वोट
अनिल लौहट-----(कर्ण सिंह)----------605
रविंद्र तोमर-----(सुनील कक्कड़)-----509
अरविंद श्रीवास्तव-(रजवंत कौर)------150
बाक्स
सह सचिव---------ग्रुप---------------वोट
रूपेश खन्ना-----(कर्ण सिंह)---------696
अर्जुन सिंह-----(सुनील कक्कड़)---437
तेजा सिंह--------(रजवंत कौर)------133
बाक्स
प्रेस सचिव------ग्रुप-----------------वोट
मनीष बालदा--(सुनील कक्कड़)---594
रवि-------------(कर्ण सिंह)---------523
सूरत सिंह-------(रजवंत कौर)------146
बाक्स
कोषाध्यक्ष------ग्रुप-----------------वोट
शमशेर सिंह--(कर्ण सिंह)-----------598
रविंद्र कुमार--(सुनील कक्कड़)-----440
सुरेंद्र यादव-----(रजवंत कौर)------224
निर्विरोध चुने गए ये कार्यकारिणी सदस्य
वार्ड एक से सुखबीर सिंह, दो से जगदीश चंद्र, तीन से विक्रम, चार से विनिता, पांच से विजय सिंह, छह से ओमबीर, सात से राजन शर्मा, नौ से राणा मोहिंद्र, 10 से उमेश शर्मा, 13 से राजदेव, 14 से राजकुमार मलिक और वार्ड 15 से नरेश कुमार को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
बॉक्स
कार्यकारिणी सदस्य के लिए इन कर्मचारियों में हुआ मुकाबला
वार्ड आठ से शेर ग्रुप के प्रत्याशी शीशपाल ने 27 वोट, वार्ड 11 से आजाद प्रत्याशी रमेश सिंह ने 75 तथा वार्ड 16 से शेर ग्रुप के दिनेश चंद्र ने 35 वोट हासिल कर जीत दर्ज कराई।
कुंटिया कार्यकारिणी
कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना ही पहला लक्ष्य : रामकुमार गुर्जर
रामकुमार गुर्जर चौथी बार प्रधान चुने गए। गुर्जर ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा कराना ही उनकी प्राथमिकता है। उनकी टीम मिलजुल कर कर्मचारियों के हितों की रक्षा करेगी। यही उनका लक्ष्य है।
सदैव कर्मचारियों की मांगों के प्रति प्रतिबद्ध : विक्रम
वरिष्ठ उप प्रधान विक्रम ने कहा कि पुरानी स्टाफ रेशो बहाल कराना, स्टेनोग्राफर्स का प्रमोशन चैनल बनवाना, सहायक कर्मचारियों के लिए 3600 ग्रेड पे लागू कराना जैसी कई मांगें पूरी कराना उनकी प्राथमिकता है। वे सदैव कर्मचारियों की मांगों के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे।
कर्मचारियों की उम्मीदों पर उतरेंगे खरा : कर्मवीर शर्मा
उप प्रधान कर्मवीर शर्मा ने कहा कि कुंटिया कार्यकारिणी के सहयोग से कर्मचारियों की हर समस्या व मांगों को प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। कर्मचारियों ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया है। वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
दो बार सहसचिव रहे, अब अनिल बने महासचिव
दो बार लगातार सहसचिव रहे अनिल लौहट इस बार महासचिव निर्वाचित होकर आए हैं। अनिल लौहट ने कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कुंटिया इस दिशा में भी कार्य करेगी, ताकि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल सके।
कुंटिया की मजबूती के लिए हमेशा रहूंगा अग्रणी : रूपेश खन्ना
सहसचिव रुपेश खन्ना ने अपने प्रतिद्वंदी अर्जुन कुमार को 259 वोट से मात दी है। रूपेश खन्ना का कहना है कि पिछली कार्यकारिणी में प्रेस सचिव के पद पर रहकर कर्मचारियों के हितों में कार्य किए। अब फिर सेवा करने का मौका मिला है। वे कुंटिया की मजबूती के लिए हमेशा अग्रणी रहेंगे।
कंधे से कंधा मिलाकर करेंगे कर्मचारी हितों में कार्य : मनीष बालदा
कक्कड़ ग्रुप से एकमात्र निर्वाचित होकर आए प्रेस सचिव मनीष बालदा का कहना है कि निवर्तमान कार्यकारिणी ने सरकार व प्रशासन के सहयोग से कर्मचारियों की कई मांगें पूरी कराई हैं। उन्होंने कहा कि वह नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर्मचारी हित में कार्य करेंगे।
कर्मचारियों के हितों की लड़ेंगे लड़ाई : शमशेर सिंह
पहली बार कोषाध्यक्ष बने शमशेर सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। वे हमेशा कुंटिया कार्यकारिणी के साथ मिलकर सेवा करेंगे और कर्मचारियों की हितों की सेवा करने के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें