एसडीएम नरेंद्र मलिक के निर्देश पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने कई कर्मचारियों की ड्यूटी बदलकर दूसरी शाखाओं में लगाई है। एसडीएम को एनडीसी और बिल्डिंग ब्रांच में काम देरी से होने की पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रहीं थी। इसलिए ईओ बलबीर सिंह ने ये कार्रवाई की है।
उन्होंने कहा कि एनडीसी का कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिए वार्ड एक से 15 तक कनिष्ठ अभियंता मंगू राम और वार्ड नंबर 16 से 31 की जिम्मेदारी कनिष्ठ अभियंता नेहा को सौंपी गई है। एनडीसी जारी करते समय कर्मचारी ये सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी एनडीसी अनाधिकृत क्षेत्र की जारी न हो। उन्होंने कहा कि सफाई शाखा में सभी लंबित बिलों को पास कराने के लिए प्रियंक बजाज, अक्षय कुमार, प्रवेश कुमार की ड्यूटी लगाई है। भवन शाखा लिपिक सतपाल, लिपिक साहिल जिंदल व सलिंद्र कुमार को सफाई शाखा, अभिषेक कुमार (अपने कार्य के अतिरिक्त आरटीआई) के कार्य, मक्खन कुमार को वर्कर शाखा, वरुण वधवा को स्थापना शाखा, राकेश कुमार लिपिक को किराया शाखा व नीलम सैनी सीएफसी शाखा, लिपिक देवव्रत एवं राकेश बेनीवाल को गृहकर की फाइल की जांच करके सभी फाइल पर हस्ताक्षर करने का कार्यभार सौंपा है। इस मौके पर नप सचिव अजीत अरोड़ा, एओ राजेंद्र मलिक, केएल बठला, अनूप सिंह व चंद्र छाबड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।