फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड उखाड़ने की बजाए सड़क का स्ट्रक्चर बदला

विज्ञापन
बोर्ड के पिलर को उखाड़ने की बजाए सड़क को ही घुमा दिया गया। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिपली-थर्ड गेट पर पीडब्ल्यूडी का कारनामा सामने आया है। सड़क बिल्कुल सीधी बने और रास्ते में कोई बाधा न आए इसलिए नौ किलोमीटर लंबी सड़क पर लगे बिजली के सारे खंभों को उखाड़ साइड में कर दिया गया था, लेकिन एक निजी शिक्षण संस्थान का बोर्ड आज भी सड़क के बीच में ही लगा हुआ है। विभाग ने इस बोर्ड को उखाड़ने की बजाए 57 करोड़ की लागत से बनाई जा रही सिक्सलेन का स्ट्रक्चर ही बदल दिया।
जिला कारागार के पास इस बोर्ड को कई साल पहले सड़क की चौड़ाई के हिसाब से लगाया गया था। अब सड़क को सिक्स लेन बनाया जा रहा है। बोर्ड की चौड़ाई कम होने की वजह से इसके दोनों पिलर सड़क के बीच में आ गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने इस बोर्ड को उखाड़ने की बजाए इसके पिलरों को सड़क के बीच में लेकर ही निर्माण कर दिया है। विभाग के इस कारनामे से कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर 57 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सड़क पर बिजली के 300 से ज्यादा खंभे उखाड़कर साइड में किए जा सकते है तो इस बोर्ड पर मेहरबानी क्यों ?
विज्ञापन

इतना ही नहीं नए बस अड्डे के समीप भी मोहन नगर से पिपली की ओर जाते हुए लघु सचिवालय के मोड़ पर लगी लाल बत्ती का एक पॉल सड़क के बीच में आ गया तो इसे भी उखाड़ने की बजाए सड़क को कर्व में इसके साइड में से मोड़ दिया गया। यहां पर एक लाल बत्ती का पॉल उखाड़कर साइड में करने की बजाए सड़क को उसकी साइड में से घुमा दिया गया है।
शहरवासी प्रतीक गाबा का कहना है कि एक निजी संस्थान को बोर्ड को बचाने के लिए सड़क का स्ट्रक्चर ही बदल देना जांच का विषय है। इस बोर्ड के पिलर सड़क के बीच में आ गए हैं, जिस कारण रात के समय हादसे भी हो सकते हैं। इस बोर्ड को उखाड़कर सड़क सीधी बनानी चाहिए।
विज्ञापन

इस बारे में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से बात की जाएगी। ऐसा क्यों किया गया, इसके बारे में उनसे जानकारी ली जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अखिल पिलानी, अतिरिक्त उपायुक्त, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें