फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पार्किंग की चपेट में बस अड्डा

विज्ञापन
नए बस अड्डा परिसर में खडे़ वाहन। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर का मुख्य नया बस अड्डा भी अवैध पार्किंग की चपेट में है। अड्डा परिसर में कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी वाहन को खड़ा कर देता है, जिस कारण कई बार बस चालकों को भी काफी परेशानी होती है। यहां 150 से ज्यादा वाहन हर समय अवैध पार्किंग में खड़े रहते हैं।
हैरानी की बात यह है कि रोडवेज के अधिकारियों को रोजाना यह मंजर दिखाई देता है। इसके बाद भी समस्या के समाधान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अड्डा परिसर में पार्किंग भी बनी हुई है, जिसका ठेका न छूटने से वह तीन माह से बंद पड़ी है। इस कारण कई यात्रियों को मजबूरी में भी अपने वाहन अवैध पार्किंग में खड़े करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

अड्डा परिसर में एक मंदिर भी स्थित है, जहां सुबह शाम श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में उनके वाहन भी मंदिर के बाहर खड़े रहने से समस्या बढ़ जाती है। मौजूदा समय में लोगों द्वारा कार्यशाला के सामने, बूथ के पास व छोटे के आगे वाहन खड़े किए जाते हैं। एक जगह तो चेतावनी नो पार्किंग का बोर्ड तक लगा हुआ है, लेकिन लोग इसे भी अनदेखा कर देते हैं।
यात्री रमेश कुमार ने बताया कि अड्डा परिसर में पार्किंग तो बनी हुई है, लेकिन यह काफी समय से बंद है, जिस कारण लोग अपने वाहन कहीं भी खड़े कर देते हैं। प्रशासन को चाहिए कि इस पार्किंग को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए।
वीर सिंह ने बताया कि अड्डा परिसर में निजी वाहनों का प्रवेश बंद कर देना चाहिए। कोई भी व्यक्ति जब किसी सवारी को छोड़ने के लिए बस अड्डे पर आता है तो जब तक उसे बस में नहीं बिठा देता अपने वाहन को कहीं पार्क कर वहीं खड़ा रहता है।
इंटक यूनियन के प्रधान एवं चालक जरनैल सिंह ने बताया कि अवैध पार्किंग से बस अड्डा परिसर में जाम की समस्या पैदा हो जाती है। कई बार तो वाहन चालक आपस में झगड़ा भी कर लेते हैं। अवैध पार्किंग पर रोक जरूरी है।
बस अड्डा इंचार्ज बलबीर ने बताया कि लोग जानबूझकर अपने वाहन को अवैध जगह पर खड़ा कर देते हैं। इससे बसों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। लोगों को उचित स्थान पर ही अपने वाहन को लगाना चाहिए। इस बारे जागरूक भी किया जाता है।
हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रधान राजेश मथाना ने बताया कि अवैध रूप से खड़े वाहनों पर जुर्माना लगाना चाहिए। वहीं लोगों को प्रशासन द्वारा जागरूक करते रहना चाहिए। इससे वाहनों की भीड़ पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने बताया कि अवैध पार्किंग पर अंकुश के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। वाहनों को ठीक जगह पर लगवाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे बसों को भी को आने-जाने की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें