फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 तक बारिश के आसार, सब्जियों की फसल के लिए खेत तैयार करने का अच्छा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि इस माह गर्मी का अहसास नहीं होगा। मौसम विभाग ने फिलहाल 16 सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, उसके बाद भी तापमान में गिरावट बरकरार रहने की आशंका है। इस बारिश से जहां आमजन ने राहत की सांस ली है वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। कृषि विशेषज्ञ अनुसार सब्जियों की फसल के लिए यह मौसम काफी अच्छा है। इस दौरान किसान आगामी फसल के लिए अपना खेत भी तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में औसतन 10 एमएम बारिश हुए। सबसे ज्यादा बारिश बाबैन और सबसे कम थानेसर में दर्ज की गई। कई इलाकों में सुबह पांच बजे ही बूंदाबांदी शुरू हो गई और छह से सात बजे तक बादल झमाझम बरसे। आठ बजे तक कभी बारिश तो कभी बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा, जिसके बाद ठंडे मौसम का लोग लुत्फ उठाते नजर आए। बारिश के कारण कई जगह थोड़ा जलभराव भी हुए, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सूर्य देव ने दर्शन दे दिए।
हालांकि उनकी तपिश का असर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन तीन बजे के बाद उमस बढ़ने लगी और हवा चलना भी बंद हो गई। दिन का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली भी गुल रही।
विज्ञापन

आगामी दिनों में बारिश----तापमान
बुधवार-60 प्रतिशत संभावना---31/25
वीरवार-50---30/25
शुक्रवार-60---29/24
शनिवार-70---28/24
रविवार-70---29/25
सोमवार-40---31/24
मंगलवार-40---32/24
15 सितंबर-00---32/25
16 सितंबर-40---32/25
कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि बारिश से किसी भी फसल को नुकसान नहीं पहुंचने वाला। अगर बारिश संभावना से ज्यादा होती है तो टमाटर की फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता है। पत्तेदार सब्जियों के लिए मौसम अच्छा है। तेज हवाएं धान की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। सब्जी की खेती करने वाले किसान इस दिनों आलू व मटर की फसल के लिए अपना खेत तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें