फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के एक गांव निवासी महिला ने गांव के कुछ युवकों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी एक महिला ने कहा कि उनके घर के पास उनका पशुओं का बाड़ा है जिसमें एक वृक्ष लगा हुआ है। संदीप, महिंद्र व कुछ अन्य युवक उस पेड़ को काट रहे थे। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उसे अपशब्द बोले। उसने ये जानकारी सास को दी। इसके बाद जब वे उन्हें रोकने के लिए गए तो आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला किया। कुल्हाड़ी उनके दादा ससुर को लगी। अन्य युवकों ने उनके साथ बदतमीजी की और कपड़े फाड़ने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें