फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाईवे पर कार ने मारी टक्कर, पत्नी की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नेशनल हाईवे 44 पर मारकंडा पुल के समीप हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपती अपनी बेटी को तीज की कोथली देकर अंबाला से लौट रहे थे। मृतक की पहचान प्रकाशो देवी (67) पत्नी रामचंद्र (71) निवासी गांव सिंगपुरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल हुए रामचंद्र ने बताया कि वह पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर बेटी मीना देवी को तीज की कोथली देने अंबाला शहर गए थे। वापसी के दौरान शाम लगभग 5:30 बजे जब वे शाहाबाद मारकंडा पुल पार कर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। प्रकाशो देवी की मौके पर ही टांग टूट गई। राहगीरों ने तुरंत हादसे में घायल दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्रकाशो देवी को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर किया गया लेकिन वहां इलाज के दाैरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि कार चालक मौके से फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि कार नंबर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें