फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खाद व दवाई के लिए आठ नमूने, दो विक्रेताओं को थमाया नोटिस

विज्ञापन
बाबैन। खाद विक्रेता की दुकान पर रिकार्ड चैक करते हुए व नमूना लेते  कृषि अधिकारी । विज्ञप्ति
विज्ञापन
लाडवा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत बाबैन के खाद एवं दवाई विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दुकानदारों के रिकॉर्ड को पोस मशीन से चेक किया गया और आठ दवाइयों व चार खाद के नमूने लिए। दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया तो वहीं अनियमितताएं पाए जाने पर कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

उपनिदेशक डाॅ. कर्म चंद ने कहा कि दुकानदार स्टाॅक को दुकान पर लगे स्टाॅक बोर्ड पर अंकित करें अन्यथा दुकानदार का लाइसेंस भी कैंसिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार खाद की कालाबाजारी करेंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कृषि विभाग के उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. जितेंद्र महता ने बताया कि जिन दुकानदारों की अथाॅरिटी 25 दिसंबर तक समाप्त हो रही है उसे वे नवंबर माह में आगे बढ़वा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुकानदार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद की ही बिक्री करें। इसमें डाॅ. शशी पाल शर्मा, डाॅ. जितेंद्र मेहता, माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें