फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपली-शाहाबाद लिंक रोड पर कार में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
- फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
शाहाबाद। पिपली-शाहाबाद लिंक रोड पर वीरवार को हॉकी स्टेडियम के सामने अचानक कार में आग लग गई। आग लगने का अंदेशा होते ही उसमें सवार मनोज पाहवा, उनकी पत्नी व बेटी ने कार से कूदकर जान बचाई। आग लगने का कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कार में गैस किट लगी हुई थी, गनीमत रही की बड़ा हादसा होने से बच गया। अपने वाहन से सड़क से जा रहे भाकियू के प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने कार में लगी आग की दमकल विभाग व पुलिस को सूचना की। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। राकेश बैंस व दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार मालिक मनोज पाहवा ने बताया कि वह पिपली की तरफ से शाहाबाद आ रहे थे, जैसे ही हॉकी स्टेडियम के पास पहुंचे तो तभी उनकी कार में आग लग गई। उनके पीछे उनके भाई की कार थी, जिन्होंने उन्हें कार में आग की सूचना दी। जिस पर उन्होंने तुरंत धक्का देकर दरवाजा खोला और सभी ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें