KU Prof. Manjula Choudhary appointed Dean Academic Affairs
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कार्यकारिणी परिषद के रेजुलेशन द्वारा पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग की प्रोफेसर डॉ. मंजुला चौधरी को उनकी सेवानिवृत्ति तक कुरुक्षेत्र विवि. की डीन एकेडमिक अफेयर्स का कार्यभार सौंपा गया है।
इस नियुक्ति के लिए प्रो. मंजुला चौधरी ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कार्य का निर्वहन ईमानदारी, लगन एवं सच्ची निष्ठा से करेंगी। यह जानकारी लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने दी।