फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई मार्क लगा सामान ही खरीदें लोग

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते जिला बाल कल्याण अधिकारी सरबजीत सिंह सिबिया। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बाल भवन में चल रहे समर कैंप में बुधवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय मानक ब्यूरो चंडीगढ़ से दीपक कुमार व अनुष्का श्रीवास्तव ने आईएसआई मार्क से संबंधित जानकारी को साझा किया। उन्होंने बताया कि हमें अपने दैनिक जीवन में सामान को खरीदने से पहले उस पर अंकित आईएसआई का मार्का देखना चाहिए और आईएसआई मार्क लगे सामान ही खरीदना चाहिए।
उन्होेंने बताया कि कोई दुकानदार गलत सामान देता है तो उसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम में की जा सकती है। सोने पर लगे हॉलमार्क के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान अलग-अलग सामान पर अलग-अलग पर मार्क के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता साइट पर जाकर पहचान कर सकता है कि खरीदा गया सामान असली है या नकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वच्छता को भी जीवन में अपनाने पर जोर दिया, क्योंकि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इस दौरान बच्चों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूछे गए सवालों का बखूबी जवाब दिया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी सरबजीत सिंह सिबिया ने सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया, पंचकूला व बीआईएस की टीम का स्वागत किया व बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी की सराहना की। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक मीना कुमारी व सभी स्टाफ सदस्यों सहित करीब 100 बच्चों मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें