फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रों से आजादी का महत्व बताएंगे कलाकार

विज्ञापन
कला परिषद में चित्रकला शिविर में पेटिंग बनाते कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद के कला कीर्ति भवन में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत दो दिवसीय चित्रकला शिविर का आगाज किया गया। इसमें प्रदेश के 10 चित्रकार आजादी के अमृत महोत्सव को सार्थक करते हुए दो-दो चित्र तैयार करेंगे। शिविर का शुभारंभ परिषद के निदेशक संजय भसीन ने कैनवास पर ब्रश और रंगों के माध्यम से आजादी का वर्ष 1947 दर्शाते हुए किया।
शिविर में आए चित्रकारों में जींद के दीपक कौशिक, विकास रोहिल्ला, हिसार के राजकुमार वर्मा, सोनीपत की रीना चौधरी, भिवानी की प्रीति संभ्रवाल, पानीपत के मोहित जांगड़ा, कुरुक्षेत्र के मयंक भारद्वाज, भारती धीमान, अंबाला की रजनी धीमान औरा चंडीगढ़ के अमन पाठक का भसीन ने स्वागत किया। भसीन ने कहा कि चित्रकला शिविर आयोजित करने से जहां प्रदेश के चित्रकारों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं कलाकारों द्वारा तैयार चित्रों के माध्यम से आम जनमानस को आजादी में योगदान देने वाले वीरों को जानने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कला न केवल मन भावों को प्रकट करने का माध्यम है बल्कि कला के माध्यम से हम अपनी संस्कृति को संजोए रख सकते हैं। कला के माध्यम से ही हमने आज अपनी संस्कृति को संजो रखा है। इसके कारण ही हमारा देश विकास की ओर अग्रसर है और पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। इस मौके पर विकास शर्मा, सीमा कांबोज, धर्मपाल गुगलानी, मनीष डोगरा, रजनीश भनोट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें