फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, दो आरोपियों के निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
शाहाबाद । शाहाबाद में नशा तस्करों के अवैध निर्माण को हटाने के बाद बिखरा पड़ा मलबा। प्रवक्ता - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में प्रशासन ने नशे के कारोबार से जुड़े दो आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में उनके निर्माण ध्वस्त किए गए। यह अभियान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस, नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि इन संपत्तियों के मालिकों के खिलाफ नशा तस्करी में प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी विशाल पर एनडीपीएस एक्ट के दो और मारपीट का एक मामला दर्ज है। गुलशन उर्फ बोंदू पर एनडीपीएस एक्ट के चार, आबकारी अधिनियम का एक और धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार के अनुसार, इन व्यक्तियों को पहले ही चिह्नित किया गया था। जांच के बाद उनके अवैध कब्जों पर यह कार्रवाई की गई। तहसीलदार नवनीत कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे।

अवैध संपत्तियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने बताया कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अपराध से अर्जित धन या अवैध गतिविधियों से जुड़ी संपत्तियों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। नशा तस्करी एक गंभीर सामाजिक और कानूनी चुनौती है। इसी कारण तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ उनकी अवैध संपत्तियों को भी निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें