फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुरुक्षेत्र सीट से BJP प्रत्याशी नवीन जिंदल ने भरा नामांकन, CM नायब सैनी व राज्यमंत्री रहे मौजूद

Thu, 02 May 2024 04:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

हरियाणा की राजनीति में नवीन जिंदल का बड़ा नाम है। नवीन जिंदल 2014 में लोकसभा चुनाव हार जाने के कारण राजनीति में सक्रिय नहीं थे। उसके बाद अब भाजपा में शामिल होकर नवीन जिंदल ने नए राजनीतिक सफर की शुरुआत की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी और राज्यमंत्री सुभाष सुधा  मौजूद रहे। नवीन जिंदल की कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर उनकी पत्नी शालू जिंदल ने नामांकन दाखिल किया है।


नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र सीट से 2004 और 2009 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। नवीन जिंदल यूपीए सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में नवीन जिंदल चुनाव हार गए। इसके बाद जिंदल परिवार राजनीति से दूर हो गया। करीब 10 साल बाद जिंदल परिवार एक बार फिर राजनीति में वापसी करके शुरुआत बीजेपी के साथ की है।

विज्ञापन




नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के नवीन जिंदल ने कहा कि जनता में उत्साह है। यहां की जनता से हमारे पारिवारिक रिश्ते हैं. लोग चाहते हैं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। कहा कि हम एक विजन दस्तावेज तैयार कर रहे हैं। इसे जारी करने से पहले कुछ दिन और प्रतीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा रोजगार है।
विज्ञापन


नवीन जिंदल ने कहा कि मैं दो व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान कुरूक्षेत्र और कैथल में खोलना चाहूंगा। जहां हर साल 10,000 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा सके। कहा कि विरोधी और सत्तासीन होना स्वाभाविक है लेकिन 80% से अधिक लोग हरियाणा सरकार और केंद्र द्वारा किए गए कार्यों से खुश हैं। मैं 'विकसित भारत' के सपने को साकार करना चाहता हूं। आप-भारत गठबंधन ने कुरूक्षेत्र सीट से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है और यहां 25 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें