फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्कॉर्पियों की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। गऊ चरान रोड पर एक स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर होने से बाइक चालक की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से भाग गया। मृतक व्यक्ति की पहचान अरुणाय गांव के साहब सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना में स्कॉर्पियो गाड़ी व बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो ने एक बिजली के खंभे को टक्कर मारकर तोड़ दिया है। थाना प्रभारी जान पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना स्थल पर उनको बाइक और स्कॉर्पियो मिली है। बाइक चालक की मौत हो गई है। आरोपी स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


हेरोइन आपूर्ति करने की आरोपी महिला भेजी जेल
लाडवा। एंटी नारकोटिक सैल ने 10.41 ग्राम हेरोइन आपूर्ति करने के आरोप में गांधी नगर निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने सूचना के आधार पर बस स्टैंड लाडवा के पास से गत दिवस एक आरोपी नीरज को काबू किया था। उससे उक्त नशीला पदार्थ बरामद होने पर पूछताछ में महिला द्वारा इसकी आपूर्ति किए जाने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।


कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी जांच में शामिल
कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गांव ईशरगढ़ के रहने वाले जोगा सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जांच में शामिल किया है। छह अक्तूबर 2021 को करनाल जिला के गांव बुटाना के रहने वाले कुलदीप शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया था कि वह अपने एक मित्र के साथ कनाडा जाना चाहता था। इस बारे में वह अमीन रोड स्थित एक प्राइवेट ऑफिस के मालिक जोगा सिंह से मिला, जो विदेश भेजने का काम करता है। आरोपी व उसके बीच कनाडा भेजने के लिए 35 लाख रुपये में बात तय हुईं। उसने आरोपी को अलग-अलग तारीखों में करीब 35 लाख रुपये दे दिए। जनवरी 2021 में आरोपी ने कहा की वह दिल्ली चला जाए जहां से उसको कनाडा के लिए जहाज मिलेगा।
विज्ञापन

दिल्ली जाने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। दिल्ली से वापस आने के बाद जब वह उनके ऑफिस पहुंचा तो ऑफिस बंद मिला। शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज करके जांच की गई। इसके बाद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जांच में शामिल करते हुए उसके पास से 15 हजार रुपये बरामद किए। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें