फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली में टकराने से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मा चौक के समीप देर रात को सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे से टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त विकास (32) निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी के रूप में हुई।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज अपनी शिकायत में रिशु पांडे वासी पटियाला बैंक कॉलोनी ने कहा कि उसका छोटा भाई विकास बिजली का काम करता है। आठ-नौ अक्तूबर की रात साढ़े 12 बजे वह दोनों अपनी-अपनी बाइक से अपने घर जा रहे थे। उसका भाई विकास अपनी बाइक पर उसके आगे चल रहा था। ब्रह्मा चौक के पास एक ट्रैक्टर -ट्राली सड़क के किनारे खड़ी थी। ट्राली का पिछला हिस्सा सड़क पर था।
ट्राली के पीछे कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगाया हुआ था और न ही कोई लाइट थी। ट्राली के पीछे रिफ्लेक्टर व लाइट न होने के कारण उसके भाई विकास अपनी बाइक सहित ट्राली में पीछे टकरा गया, जिससे उसके भाई विकास का सिर व माथा ट्राली के पिछले हिस्से में जा लगा और वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। उसके मुंह, माथे व सिर में गहरी चोट आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसने तुरंत अपने भाई विकास को संभाला और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें