फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व साइकिल दिवस पर विशेष .

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचीन समय में जब बस और ट्रेनों की सुविधा नहीं थी। कई मील तक का सफर साइकिल पर तय किया जाता था। जिसके पास साइकिल होती थी उसका रुतबा गांव में अलग होता था। समय बदलता चला गया साइकिल के बाद मोटर आ गई और ये मोटरसाइकिल बन गई। वर्तमान में साइकिल का इस्तेमाल पर्यावरण की सुरक्षा और सेहत ठीक रखने के लिए ज्यादा होता है।
विज्ञापन

बता दें कि भागदौड़ भरी जिंदगी में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए मोटरसाइकिल या कार का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन जहां बात इस भागदौड़ की वजह से बिगड़े स्वास्थ्य की आती है वहां आज भी साइकिल को प्राथमिकता दी जाती है। चिकित्सकों की अनुसार यदि व्यक्ति दिन में पांच से 10 किलोमीटर साइकिल चलाए तो वह कई प्रकार की बीमारियों से बच सकता है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के कर्मचारी लाल जी आज भी साइकिल पर भी दफ्तर जाते हैं। 52 वर्षीय लाल जी का कहना है कि साइकिल चलाते समय हाथ और पैर दोनों एक साथ काम करते हैं। ऐसे में साइकिल पर सफर तय करने के साथ व्यायाम भी हो जाता है।
विज्ञापन

अमित भटनागर 1992 से साइकिल चला रहे हैं। उनका कहना है कि साइकिल चलाने से शरीर को काफी लाभ मिलता है। बेशक अब वे दफ्तर स्कूटी पर जाते हैं, लेकिन सुबह-शाम आठ से दस किलोमीटर साइकिल जरूर चलाते हैं। साइकिल चलाकर कई रोगों को दूर भगाया जा सकता है।
शिवांग दत्त शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में साइकिलिंग करने से सेहत को काफी लाभ मिला। रोजाना करीब 10 किलोमीटर साइकिल चलाई। फिर दफ्तर जाने लगे तो साइकिलिंग छूट गई और वजन बढ़ने लगा। अब फिर से साइकिल चलानी शुरू कर दी हैं।
नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी मीशा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र की ओर से आज शुक्रवार को जिला स्तरीय साइकिल रैली आयोजित की जाएगी, जिसे अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सरकार की ओर से युवाओं को शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी मीशा ने बताया की कार्यक्रम में लगभग 100 युवा भाग लेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को टी-शर्ट, कैप तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें