फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भारती प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल और राजकीय महाविद्यालय चम्मू कला के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया तथा ई-मेल के माध्यम से पोस्टर भेजे।
प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान फरीदाबाद की भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा की अद्रिता पारीक तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल (कुरुक्षेत्र) की सिमरन रानी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, राजकीय महाविद्यालय सांपला (रोहतक) की छात्रा अंजलि व राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल (कुरुक्षेत्र) की छात्रा अनीशा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विजेता विद्यार्थियों को ई-मेल के माध्यम से परिणाम के विषय में सूचित किया गया और ऑनलाइन प्रमाणपत्र भेजे गए। यह प्रतियोगिता राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी तथा राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां की प्रिंसिपल सविता कुमारी की निगरानी में करवाई गई। कार्यक्रम के सहायक प्रो. नरेशन नैन, डॉ. मंजू आदि ौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें