मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार पिछड़ा वर्ग आयोग का नए सिरे से गठन करेगी। इसके बाद समाज की सभी समस्याओं की चिंता यह आयोग भी करेगा। इसके माध्यम से सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जाएगा। समाज की कुछ जातियां एससी तो कुछ बैकवर्ड क्लास में है, हमने इसके लिए केंद्र सरकार को लिखा है। मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में बाबा माखन शाह लुबाना और बाबा लक्खी शाह बंजारा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाबा बंदा सिंह की राजधानी लोहगढ़ को विकसित करने की बात कही।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पंगत में बैठकर लंगर भी चखा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद नायब सिंह सैनी, खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।
रविवार को नई अनाज मंडी के प्रांगण में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के लाभार्थियों को सम्मानित कर उनकी हौसला आफजाई की। सम्मानित होने वालों में रमेश कुमार, सुरेंद्र, सविता, राजबीर, हरविंद्र सिंह, ममता रानी, मनजीत, भारती,सरोज, दीपक कुमार, सुरेश कुमार, बलजीत व वीर सिंह शामिल थे। इन लाभार्थियों को विभागीय योजना के तहत अपना कोई काम शुरू करने के लिए सहायता राशि सरकार द्वारा दी गई है। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को जहां कारोबार के रिस्क के बारे में बताया, वहीं उनका हौसला भी बढ़ाया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक हरविंद्र कल्याण, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, बंजारा समाज के प्रदेशाध्यक्ष किशोरी लाल, लबाना समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, जिलाध्यक्ष जसविंदर सैनी, भाजपा नेता देवेंद्र पांचाल, बंजारा समाज के राष्ट्रीय सदस्य जसमेर सिंह, रघुवेंद्र सिंह, भाजपा नेता जसविंद्र सैनी, उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला, एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम नरेंद्र पाल सिंह, पूर्व सांसद कैलाशों सैनी, बीबी करतार कौर, सुरेंद्र माजरी, रमेश पाल नोनी, उषा प्रियदर्शी, श्याम लाल जांगड़ा, सुरेश सैनी कुक्कू, उपाध्यक्ष जय सिंह पाल, सुशील राणा व विनीत क्वात्रा आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की झलकियां