फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पंजाब में अनाज मंडी एसोसिएशन बाबैन ने भेजा पशु चारे का ट्रक

विज्ञापन
लाडवा। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए पशुओं के चारे का ट्रक रवाना करते  एसोसिएशन 
विज्ञापन
लाडवा। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं पशुओं के लिए भी चारे का संकट खड़ा हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए अनाज मंडी एसोसिएशन बाबैन ने प्रधान जगदीश ढींगरा के नेतृत्व में एक ट्रक भरकर पशुओं के लिए चारा भेजा है।
विज्ञापन

ढींगरा ने कहा कि अनाज मंडी एसोसिएशन के सभी आढ़तियों ने दिल खोलकर सहयोग दिया और 125 क्विंटल एकत्रित किया। उन्होंने कहा कि जिले की सभी मंडियों की ओर से चारे के ट्रक भेजे जा रहे हैं। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी एसोसिएशन हर संभव तरीके से बाढ़ प्रभावित लोगों और पशुपालकों की मदद के लिए आगे रहेगी।

लाडवा। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए पशुओं के चारे का ट्रक रवाना करते  एसोसिएशन 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें