फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टेका मार्केट में बदमाशों ने मचाया जमकर उत्पात

Fri, 08 Aug 2025 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर की टेका मार्केट में बुधवार देर रात करीब 12 बजे हथियारों से लैस 15-20 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। बाइक पर सवार इन युवकों ने गंडासी, लाठी-डंडों से छह से सात दुकानों के शटर तोड़ दिए।
विज्ञापन

दुकानों के बाहर खड़ी स्कूटी, बाइक, बुलेट और कार के शीशे तोड़े गए। एक फोटो स्टूडियो को भी निशाना बनाया गया, जहां सीसीटीवी कैमरे और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया।
फोटोग्राफर विनोद कुमार ने शिकायत में बताया कि वह ड्यूटी के बाद अपने स्टूडियो में सो रहे थे। रात 12 बजे हमलावरों ने उनके स्टूडियो में घुसकर तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी स्कूटी व कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी कि कुछ लोग उनके स्टूडियो के बाहर उत्पात मचा रहे हैं। इस दौरान पुलिस के आने की भनक लगते ही हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

उन्होंने आशंका जताई कि हमलावर किसी व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए वहां पहुंचे थे, लेकिन वह नहीं मिला तो उन्होंने मार्केट में अंधाधुंध तोड़फोड़ शुरू कर दी। मार्केट के दुकानदारों में इस घटना से रोष है और वे कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। थर्ड चौकी प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके का जायजा लिया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें