फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कमौदा और थानेसर में चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रोड रूल्स लाइफ टूल्स अभियान चलाया गया। प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमौदा व रेडक्रॉस के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियम, गुड स्मार्टियन लॉ, क्लेम प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीएलएसए पीएलवी राजपाल द्वारा सभी को जागरूकता के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य सभी में जागरूकता लाना है ताकि अधिक से अधिक लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जा सके। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि हमें ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें