इस्माईलाबाद। पौधा रोपित करते हुए गांव के सरपंच व स्कूल बच्चे। विज्ञप्ति
इस्माईलाबाद। गोरखा गांव में निजी स्कूल की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसका शुभारंभ गांव के सरपंच गुरनाम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सावन माह बरसात का महीना होता है, इसमें अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए। पौधे लगाने से वातावरण स्वच्छ रहता है।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस माह में अधिक से अधिक पौधे रोपित करें। मुख्याध्यापिका गुरविंदर कौर ने कहा कि इस अभियान में स्कूली बच्चों ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लेकर पौधे रोपित किए। इस अभियान में स्कूली बच्चों की ओर से करीब 250 पौधे रोपित किए गए हैं, जिसमें छायादार, फलदार व औषधि वाले पौधे रोपित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों ने पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का भी प्रण लिया है।