फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! अप्रैल के पहले हफ्ते 42 डिग्री पहुंच सकता है तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर: 28
विज्ञापन

सावधान! अप्रैल के पहले हफ्ते 42 डिग्री पहुंच सकता है तापमान
- मौसम विभाग की संभावना- यह महीना तपाएगा, मई-जून की गर्मी का अहसास करवाएगा
- चिकित्सा विशेषज्ञों ने दी गर्मी से बचकर रहने की हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अप्रैल माह की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इस बार यह माह मई व जून की गर्मी का अहसास करवाएगा। मौसम विभाग की ओर से पहले सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है
उधर, चिकित्सकों की ओर से भी लगातार गर्मी से बचने की हिदायत दी जा रही है। वीरवार का दिन भी काफी गर्म रहा। सुबह करीब 11 बजे ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच चुका था, वहीं दोपहर को यह 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप में 200 मीटर चलने पर भी पसीने छूट रहे थे। दोपहर के समय थानेसर बाजार, मोहन नगर बाजार सहित सभी सेक्टरों के बाजारों में कम लोग ही खरीदारी करते नजर आए। वहीं हर समय पर्यटकों से भरा रहने वाला ब्रह्मसरोवर पर भी ज्यादा हलचल नहीं दिखाई दी। गर्मी से बचने के लिए अधिकतर लोग घरों या कार्यालयों में एसी, कूलर व पंखे के सहारे बैठे रहे। मौसम विभाग अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से कम नहीं रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
फोटो नंबर: 39
ठोस आहार की बजाए तरल पेय पदार्थ का करें सेवन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित हेल्थ सेंटर के फिजिशियन डॉ. आशीष अनेजा ने कहा कि गर्मी के मौसम में ठोस आहार की बजाए तरल पेय पदार्थ जैसे ठंडा पानी, नींबू पानी, नींबू शिकंजी, शरबत, फलों का रस व छाछ ज्यादा मात्रा में लें, इससे शरीर में तरावट बनी रहेगी और ऊर्जा का स्तर भी बरकरार रहेगा।
बॉक्स
आगामी दिनों का संभावित तापमान
दिन------तापमान
शुक्रवार----37/19
शनिवार---38/19
रविवार----39/20
सोमवार---38/20
मंगलवार--38/20
बुधवार-----40/21
वीरवार-----42/21
नोट - (अधिकतम/न्यूनतम डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें