कुरुक्षेत्र। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते शिक्षक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र आर्यन मंडान ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी स्थान सुरक्षित किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर स्कूल का नाम गर्व से ऊंचा किया है। उनकी इस उपलब्धि ने स्कूल और अभिभावकों का मान बढ़ाया है।
इसी प्रतियोगिता में कक्षा सात की छात्रा जागृति ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उसने अपने दमदार खेल से स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान आकर्षित किया। जागृति भी अब राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी जिससे स्कूल परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
वहीं कक्षा छठी के छात्र युवराज गोस्वामी ने देहरादून में आयोजित नॉर्थ जोन पीप साइट राइफल शूटिंग ट्रायल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए सफलतापूर्वक क्वालिफाई किया। शूटिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में युवराज की यह उपलब्धि विशेष प्रशंसा की पात्र है। प्रिंसिपल एन सिंह ने कहा कि यह उपलब्धियां बच्चों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।