फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मोहित चड्डा उर्फ अमनदीप निवासी खरड मोहाली हाल निवासी बसंत पुंज नई दिल्ली को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि तीन जनवरी 2024 को गोपाल राम निवासी खेडी रामनगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भतीजे को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसकी मुलाकात मलखान सिंह ने विदेश भेजने का काम करने वाले मोहित चड्डा उर्फ अमनदीप से करवाई। उसने कहा कि वह उसके भतीजे को 15 लाख रुपये में वर्क वीजा पर एक महीने में कनाडा भेज देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधे रुपये पहले और बाकी के रुपये बाद में देने होंगे। इसके बाद उसने आरोपियों को कागजात दे दिए। उसने अपने मामा के लड़के के कागजात भी उसको विदेश भेजने के लिए दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उसको बताया कि दिल्ली में जी-20 की बैठक की वजह से उसका काम नहीं हो पाएगा तथा उसे कोलकाता बुलाया।
गत वर्ष पांच सितंबर को वह अपने साथ दोनों युवकों को लेकर कोलकाता पहुंचा, जहां पर आरोपियों ने उसके कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करवाए व फोटो तथा आधार कार्ड ले लिए। आरोपी ने उसको बताया कि अपने खाते में 15-15 लाख रुपये जमा करवा लें और उनके पास एंबेसी से कॉल आएगी। कोलकाता से वापस आने के बाद उन्होंने अपने खाते चैक किए तो उनके खाते से करीब 23.5 लाख रुपये निकाल लिए गए। अब आरोपी न तो रुपये वापस कर रहे हैं और न ही उनको विदेश भेज रहे हैं। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई।
विज्ञापन

गत एक मार्च को आर्थिक अपराध शाखा टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी मोहित चड्डा उर्फ अमनदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत के आदेश से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें