फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से सामान चुराने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन महीने पहले गांव माजरी के सरकारी स्कूल से सामान चुराने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी कर्मबीर उर्फ कर्मा वासी जय भारत कॉलोनी शाहाबाद के कब्जे से एक हजार रुपये नकदी बरामद करके अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अध्यापक दीपक वासी हरगोविंद नगर ने थाना शाहाबाद पुलिस को 15 नवंबर को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 13 नवंबर को उसने शाम के समय स्कूल के मुख्य गेट का ताला लगा दिया था। अगले दिन वह स्कूल आया तो उसने देखा कि स्कूल के कमरों के ताले टूटे हुए थे। जांच में पाया कि चोर स्कूल से चार पंखे, पानी की टंकी का पाइप, गैस सिलिंडर व चावल चुरा ले गए थे। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपये नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें