फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर फर्जी नंबर लगाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी अपनी वेरना कार को कच्चा घेर बाजार में खड़ी करके चला गया था। बाजार में जाम लगने पर यातायात पुलिस ने नंबर की जांच की तो ये नंबर वैगनार कार का था और फरीदाबाद में पंजीकृत था। यातायात पुलिस ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को सूचना देकर कार को कब्जे में ले लिया और जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार निवासी पुजम थाना बुटाना (करनाल) को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 11 जनवरी को यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक जीत सिंह अपनी टीम और रिकवरी वैन के साथ नगर पालिका रोड पर गलत पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाने के लिए मौजूद थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक वेरना कार गलत पार्किंग में खड़ी है, इससे बाजार में जाम लगा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार नंबर को चालान मशीन से सर्च किया तो कार कैलाश चंद शर्मा वासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद के नाम से पंजीकृत मिली लेकिन ये नंबर वेरना कार की बजाए वैगनार कार का था। इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि ये कार उसकी है। पुलिस ने युवक को काबू करके उससे पूछताछ की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में धोखाधड़ी की नीयत से फर्जी नंबर प्लेट लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें