फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ समेत 164 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को भी जिला अस्पताल के एसएनसीयू के बाल रोग विशेषज्ञ सहित 164 नए केस मिले हैं। इनमें से 22 विद्यार्थी और 18 विदेशी यात्री भी शामिल हैं। पिछले 12 दिनों में 594 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इतना ही नहीं सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी 23 से बढ़कर 423 तक पहुंच गया है। हालांकि बुधवार को 64 मरीजों को ठीक होने होने पर घर भेज दिया है। कुरुक्षेत्र में अभी तक कुल 22 हजार 793 मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 358 मरीजों की कोविड से मौत हो चुकी है। हालांकि अभी तक 22 हजार 12 मरीज कोरोना को मात भी दे चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल गंभीर लक्षण वाले 25 कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है और 398 मरीजों को सामान्य लक्षण होने पर होम आइसोलेट किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक लिए गए 640565 में से 615341 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1452 सैंपलों में 164 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
बाक्स
जिले में 79 स्थानों में दिए कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
जिला प्रशासन ने जिला में 79 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 42 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया गया है। जिलाधीश एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार साधु मंडी, कलसा, खटार वाला मोहल्ला शाहाबाद, गुरु नानक पुरा मोहल्ला, सेक्टर-2, 7, कैलाश नगर, शरीफगढ़ सहित 42 स्थान पर बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें