फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्यूबवेल बिजली लोड को नियमित कराने के लिए 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कृषि उपभोक्ताओं हेतु कृषि ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए स्वैच्छिक लोड घोषणा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत उपभोक्ता को अपना लोड बढ़वाने के लिए 100 रुपये प्रति किलोवाट की दर से जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सर्विस कनेक्शन शुल्क जो कि सामान्य अवस्था में 1500 रुपये प्रति बीएचपी है, इसकी वसूली नहीं की जाएगी और उनका लोड बिना किसी जुर्माने के नियमित कर दिया जाएगा। योजना के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने बताया कि ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़ाने की योजना के तहत उपभोक्ताओं को आवेदन करने से पहले अपने सभी बकाया बिलों का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें