फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संत समागम में जा रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ी, कई श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चीका से पानीपत के निरकांरी संत समागम में जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस की गांव भौर सैयदा के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कईं श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आई। हादसा होते ही बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पानीपत में 28 से 30 अक्तूबर तक संत समागम हो रहा है। संत समागम में शामिल होने के लिए चीका से एक बस भी वीरवार को पानीपत के लिए रवाना हुई। जैसे ही गांव भौर सैयदा के पास बस पहुंची तो बस की एक ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। इससे अनियंत्रित होकर दूसरी साइड पहुंच गई, लेकिन बड़ा हादसा होने से बच गया। बस में करीब 50 श्रद्धालु अपने-अपने सामान सहित सवार थे। हादसे के बाद कुछ समय के लिए पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड भी जाम हो गया तो सूचना मिलते ही पिहोवा से डायल 112 की टीम भी पहुंची।
हादसे से घबराए श्रद्धालुओं को तत्काल ही दूसरी बस के जरिए रवाना किया गया तो वहीं दोनों ही चालक एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। इस हादसे को लेकर देर शाम तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया था जबकि बस संचालक जरनैल सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी श्रद्धालु संत समागम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उन्हें पूरे समागम के दौरान वहीं रहना था, जिसके चलते सामान भी साथ लिए हुए थे। हादसा अचानक आई ट्रैक्टर-ट्राली के चलते हुआ, लेकिन सभी श्रद्धालु व चालक-परिचालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन






सड़क हादसे में 10वीं कक्षा का छात्र घायल
लाडवा। सड़क हादसे में दसवीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गगन गोयल वासी वार्ड आठ ने बताया कि वह कस्बे के निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। 23 अक्तूबर को घर से बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त के पास जा रहा था। शाम करीब पांच बजे जब वह दून स्कूल के पास पहुंचा तो एक कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया जबकि राहगीरों ने उसके परिजनों को सूचना दी और उसे एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया। यहां से उसे करनाल के निजी अस्पताल में उपचाराधीन कराना पड़ा। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें