कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से सभी राजकीय व निजी आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आवेदकों को एक ओर अवसर प्रदान किया है। जो भी विद्यार्थी आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक है वे दाखिला पोर्टल पर नया आवेदन 6 दिसंबर से 18 दिसंबर तक कर सकते हैं। सभी राजकीय निजी संस्थानों में 13 से 19 दिसंबर तक दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ये जानकारी राजकीय आईटीआई पिहोवा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि 13 से 19 दिसंबर के बीच नए व पुराने सभी प्रार्थी दाखिले के लिए आईटीआई पिहोवा में सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच अपना मेरिट कार्ड जमा करा सकेंगे व दोपहर 1 बजे उनकी मेरिट अनुसार वांछित रिक्त व्यवसायों के प्रति उन्हें दाखिला दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में 08 व्यवसायों में अभी 75 रिक्त पदों पर शेष दाखिले किए जाने हैं। नए प्रार्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई परिसर में ही नया फार्म भरने की सुविधा भी दी गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यार्थी अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ ही दाखिला प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।