पांच माह पहले रंजिशन हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने आरोपी संजीव उर्फ चटकू निवासी अजराना कलां को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले भी कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार 30 मार्च को राय सिंह उर्फ राजूवासी अजराना कलां ने शिकायत दी थी कि ट्रैक्टर चालक है और 29 मार्च की शाम को कहीं जा रहा था। तभी मोहित, राहुल, राजीव, कमली, बिट्टू ने अपने 25-30 साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए 30 मार्च को ही बलवंत उर्फ बिंदु सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। अगले दिन पुलिस ने आरोपी मोहित व कमली तथा नौ सितंबर को राहुल व सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। अब पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार उर्फ चटकू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।