पुलिस ने सामूहिक हमला करके गंभीर चोट पहुंचाने और मोबाइल छीनने के एक अन्य आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलराम उर्फ बल्लू विष्णु कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 04 अक्तूबर को थाना कृष्णा गेट पुलिस को मुकेश कुमार वासी शास्त्री नगर ने शिकायत दी थी कि उसकी शास्त्री नगर में ही करियाने की दुकान व दूसरा मकान है। 2/3 अक्तूबर की रात को उसका सबसे छोटा भाई सोमबीर उसकी दुकान के पास बने कमरे से घर आ रहा था। रास्ते में 5 युवकों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर, घुटनों व पेट में काफी चोटें मारी और उसका मोबाइल छीन लिया। शोर सुनकर लोगों के आने पर अज्ञात युवक उसके भाई को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी संदीप उर्फ पाल वासी अमीन रोड, अखिलेश वासी विश्वास कॉलोनी, हर्ष उर्फ मिट्टू वासी पटियाला बैंक कॉलोनी व बलराम वासी हथीरा को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया था। वहीं 16 अक्तूबर को पुलिस टीम ने मामले के एक और अन्य आरोपी बलराम उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया है, जिसे भी अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया।