फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलसाना के बाद जिलेभर में पैर पसार रहा डेंगू, 74 की स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कलसाना के बाद डेंगू अब जिलेभर में पैर पसार रहा है। शहर में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा, जहां डेंगू पॉजिटिव मरीज सामने न आए हों। पिछले दो दिनों में जिलेभर में 13 नए डेंगू पॉजिटिव केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक जिलेभर में 74 डेंगू पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात देख स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में आठ-आठ बेड के दो स्पेशल वार्ड तैयार किए गए हैं। जिला अस्पताल के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी भारी संख्या में डेंगू पॉजिटिव मरीज उपचाराधीन हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल संचालकों को डेंगू के साथ-साथ टीबी के मरीजों की भी सूचना विभाग को देने के निर्देश जारी किए हैं। टीबी और डेंगू के मरीजों की सूचना न देने वाले निजी अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।
टीबी मरीजों की जानकारी दें निजी अस्पताल
जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके तहत सभी निजी अस्पतालों को भी टीबी मरीजों की जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे डॉक्टर, क्लीनिक व प्रयोगशालाएं हैं जो इस बीमारी का इलाज कर रहे हैं और इसकी जानकारी संबंधित सिविल सर्जन व सरकार को मुहैया नहीं करा रहे हैं। इससे आंकड़ों में फर्क आ रहा है। ऐसे में यदि कोई प्राइवेट अस्पताल, क्लीनिक टीबी मरीज की जानकारी सरकार को मुहैया नहीं कराता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें