फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं हेल्परों ने लघु सचिवालय से लेकर अग्रसेन चौक तक रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

यूनियन की जिला प्रधान परमजीत कौर और जिला सचिव कलावती ने बताया कि मौजूदा सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। धरने की अध्यक्षता प्रधान परमजीत कौर ने की तथा संचालन सचिव कलावती ने किया। प्रधान परमजीत कौर ने कहा कि वर्ष 2018 में सरकार ने जो समझौता किया था वह अभी तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला दयौरा को तुरंत बहाल किया जाए। सरकार ने कार्यकर्ताओं के 1500 रुपये तथा हेल्पर्स के 750 रुपये बढ़ाए थे, लेकिन अभी तक दिए नहीं गए, जो जल्द जारी किए जाए। कुशल अर्थ कुशल फाइल गतिमान की जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राइवेट एनजीओ के हवाले न किया जाए। कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नत किया जाए। धरने को जन संघर्ष मंच हरियाणा की नेता चंद्र रेखा व उषा कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुशवाह, परमिंदर कौर, शारदा, देवी, जसबीर कौर, उषा, जसवंत कौर, सरिता सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें