फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी और क्रैच 15 अगस्त तक रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र में अब महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत 9 अगस्त सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इसके तहत कुछ छूट दी गई है, जिसके तहत अब बाजार और सभी दुकानें सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। इसके साथ-साथ मॉल भी सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुले रहेंगे। मॉल के अंदर मौजूद रेस्टोरेंट सुबह 10 बजे से रात्रि 11 बजे तक 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ खुल सकेंगे। इसके साथ-साथ अलग-थलग या अकेले में स्थित रेस्टोरेंट सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ खोलने की इजाजत होगी। होटलों में स्थित रेस्टोरेंट पर यह टाइमिंग लागू नहीं होगी और होटल, रेस्टोरेंट व फास्ट फूड रात्रि 11 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे। विश्वविद्यालयों को नए शैक्षणिक सत्र से पहले होस्टलों में रहने वाले विद्यार्थियों, डे स्कोलर्स, फैकल्टी व स्टाफ का कोविड वैक्सीनेशन करवाना सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन

हालांकि आंगनबाड़ी और क्रेच अभी 15 अगस्त तक बंद रहेंगे।डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि यूनिवर्सिटी, कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) को खोलने की अनुमति होगी, लेकिन अभी नियमित कक्षाएं नहीं लगेंगी। कैंपस में रिसर्च स्कालर, प्रैक्टिकल क्लास के लिए लेबोरेटरी के साथ बच्चों की डाउट क्लास खुल सकेंगी। विवाह कार्यक्रम घर व कोर्ट के अलावा बाहर भी किए जा सकेंगे। लेकिन विवाह व क्रिमीनेशन जैसे कार्यक्रमों में अब अधिकतम 100 लोगों की अनुमति होगी। ओपन स्पेस में भी एक जगह पर सिर्फ 200 लोगों को एकत्रित होने की अनुमति होगी। विभिन्न विश्वविद्यालय, संस्थान, सरकारी विभाग व रिक्रूटमेंट एजेंसी को कोविड एसओपी की पालना करते हुए एंट्रेंस व रिक्रूटमेंट परीक्षा लेने की अनुमति होगी। जिले में रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें