फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवाद के बीच एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह धामी आज मीरी-पीरी पहुंचेंगे

विज्ञापन
शाहाबाद। मीरी पीरी संस्थान में जानकारी बलदेव सिंह कायमपुर व अन्य सिख नेता । विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। 20 मार्च से चल रहे विवाद के बीच शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह धामी आज मंगलवार को मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च चैरिटेबल ट्रस्ट पहुंचेंगे। वे मीरी पीरी संस्थान के बाहर सिख संगत से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

संस्थान के कार्यकारी समूह के वाइस चेयरमैन बलदेव सिंह कायमपुरी ने बताया कि यह रोष प्रदर्शन 20 मार्च को ट्रस्ट में हुए विवादित घटनाक्रम के विरोध में किया जा रहा है जिसने पूरे सिख समुदाय में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। कायमपुरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने मीरी पीरी संस्थान पर कब्जा करने के उद्देश्य से आए बलजीत सिंह दादूवाल और उनके समर्थकों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई न करके बल्कि उसके विपरीत कार्रवाई की है, जो गलत है। इस कार्रवाई से सिख समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है। संगत का आरोप है कि वास्तविक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि बेकसूर ट्रस्ट समर्थकों पर राजनीतिक दबाव में आकर फंसाया गया है जो कि किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं है।



शांतिपूर्ण प्रदर्शन और मुख्य मांग



कायमपुरी ने स्पष्ट किया कि सिख संगत का यह रोष प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा। मुख्य मांग बलदेव सिंह दादूवाल और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मीरी पीरी ट्रस्ट के समर्थकों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को निरस्त करने की मांग रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने असल में हंगामा किया और मरीजों को परेशान किया, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पहले स्थानीय स्तर पर ही प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा और कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो एसपी कार्यालय का रुख करेंगे।
विज्ञापन




दादूवाल पर गंभीर आरोप



एसजीपीसी समर्थक हरकेश मोहड़ी ने कहा कि एसजीपीसी मीरी-पीरी ट्रस्ट को चलाना चाहती है लेकिन दादूवाल जैसे लोग सरकार के दरबार में जाकर इस ट्रस्ट को बंद कराने पर तुले हुए हैं। वहीं हरियाणा सिख पंथक दल के प्रवक्ता जगदेव सिंह गाबा ने सिख संगत से अपील की कि अधिक संख्या में पहुंचकर न्याय की आवाज बुलंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें